Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsTree Plantation Program Held by Gayatri Family s Pragna Youth Cell in Ghosi

थानाध्यक्ष ने गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ किया वृक्षारोपण

पेड़ तापमान को नियंत्रित करने और बारिश के लिए मौसम को बिल्कुल उपयुक्त बनाने में मदद करता हैं, गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन घोसी थाना...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 27 April 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on
थानाध्यक्ष ने गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ किया वृक्षारोपण

पेड़ तापमान को नियंत्रित करने और बारिश के लिए मौसम को बिल्कुल उपयुक्त बनाने में मदद करता हैं वे खराब हवा को अंदर लेते हैं और उसे स्वच्छ बनाकर प्राणवायु के रुप में हमें ऑक्सीजन देता है घोसी, निज़ संवाददाता। गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन घोसी थाना परिसर में किया गया। इस अवसर पर 15 से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण को लेकर थानाध्यक्ष ने कहा कि पेड़ हमारे लिए प्रकृति के उपहार हैं जो जीवन को सतत जारी रखने और सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य करते हैं। पेड़ पौधे के माध्यम से पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बना रहता है। उन्होंने बताया कि हमारे लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि पेड़ हमारे जीवन के लिए कितने मायने रखते हैं हैं। कम से कम पेड़ होने की समस्या के साथ-साथ इसके साथ आने वाली अन्य सभी चुनौतियों को ठीक करने के लिए हम क्या कर सकते हैं। पेड़ तापमान को नियंत्रित करने और बारिश के लिए मौसम को बिल्कुल उपयुक्त बनाने में मदद करता हैं। वे खराब हवा को अंदर लेते हैं और उसे स्वच्छ बनाकर प्राणवायु के रुप में हमें ऑक्सीजन देता हैं। इसके अलावा हमें लकड़ी, भोजन, ईंधन और कागज जैसी भौतिक चीज़ें देता है जो हम हर दिन उपयोग करते हैं। लेकिन हम लोगों के द्वारा अंधाधुंध वनों की कटाई फिर जा रही है जो एक बड़ी समस्या है। अब समय आ गया है कि हम इसके बारे में कुछ करें। हमें पृथ्वी की देखभाल करने की ज़रूरत है, जैसे वह हमारी देखभाल करती रही है। ऐसा करने का एक तरीका यह है कि हम अपने ग्रह को फिर से हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार के द्वारा चलाये जा रहे नियमित वृक्षारोपण अभियान बडा़ ही अद्भुत एवं शानदार कार्यक्रम है। इन लोगों के द्वारा जिले को हरा भरा बनाने के लिए भागीरथी प्रयास किया जा रहा है। जो आने वाले समय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार, व्यवस्थापक कौशल कुमार, सहायक ट्रस्टी श्याम नारायण कुमार, डॉ. रंजीत कुमार भारतीय, शंकर कुमार, शिशुपाल सिंह, भारती जी, सुनील कुमार, संतोष शर्मा सहित घोषी थाना के कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें