Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsThree-Day Training Program for Anganwadi Workers in Karpi Focuses on Nutrition and Education

पोषण भी पढ़ाई भी, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी: शिप्रा

पोषण भी पढ़ाई भी, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी: शिप्रापोषण भी पढ़ाई भी, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी: शिप्रापोषण भी पढ़ाई भी, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी: शिप्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 22 Feb 2025 11:10 PM
share Share
Follow Us on
पोषण भी पढ़ाई भी, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी:  शिप्रा

करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी मैरेज हॉल में बाल विकास परियोजना करपी के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण में 93 सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्घाटन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शिप्रा वर्मा के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित सेविकाओं को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पोषण भी पढ़ाई भी अर्थात पोषण के साथ शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है। पोषण के साथ पढ़ाई बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। प्रशिक्षण के प्रारंभ में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा सेविकाओं को बताया गया कि सक्षम आंगनवाड़ी और मिशन पोषण 2.0 के तहत विकास के प्रमुख क्षेत्र में कौशल विकास के लिए 6 साल से कम उम्र के बच्चों के समग्र विकास के लिए पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम को शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों में पोषण के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त, आधारभूत पढ़ाई के लिए सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक विकास, पर्यावरणीय जानकारी, नैतिकता आधारित बोध के लिए बच्चों को सिखाया जाना है। सेविकाओं की भूमिका बच्चों के जीवन के 6 वर्षों के दौरान शारीरिक विकास, मानसिक विकास, भावनात्मक विकास, सामाजिक विकास से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपस्थित सेविकाओं को कई खेल-खेल के माध्यम से गतिविधि को कराकर बच्चों को सिखाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान महिला पर्यवेक्षिका रेखा कुमारी, रीता कुमारी, प्रखंड समन्वयक रंजीत कुमार के द्वारा आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें