Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsSevere Storm and Rain Causes Crop Damage and Power Outages in Makhdumpur
आंधी और वर्षा होने से किसानों की परेशानी बढ़ी
मखदुमपुर, निज संवाददाता। वर्षा होने से पहले से ही गेहूं काटने में विलंब हो रहा है। किसानों का कहना है कि बार-बार वर्षा होने से काफी परेशानी हो रही है।
Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 27 April 2025 09:23 PM

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में रविवार की शाम तेज आंधी के साथ हल्की वर्षा हुई। आंधी और वर्षा से एक और जहां गर्मी से राहत मिली है तो किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बहुत से किसानों के गेहूं की फसल खेतों में पड़ी है तो बहुत जगह पर खलिहान में है। वर्षा होने से पहले से ही गेहूं काटने में विलंब हो रहा है। किसानों का कहना है कि बार-बार वर्षा होने से काफी परेशानी हो रही है। आंधी से बहुत से जगह पर खेतों में रखे गेहूं उड़ गए हैं। वहीं आंधी आने के बाद करीब 5:30 बजे शाम से अब तक बिजली गुल है। इसे पूरा इलाका अंधेरे में है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।