Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsRising Terror of Stray Dogs in Kurtha Two Injured in Attack

बारा गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दो लोगों को काटा

कुर्था, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड के बारा गांव निवासी श्रीकांत शर्मा 55 वर्ष व गौरव कुमार 31 वर्ष को आवारा कुत्ता ने काट कर घायल कर दिया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादFri, 25 April 2025 10:38 PM
share Share
Follow Us on
बारा गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दो लोगों को काटा

कुर्था, एक संवाददाता। पागल कुत्तों का कुर्था प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आतंक बढ़ गया है। पूर्व में कई गांवों में इसका आतंक देखा गया था। शुक्रवार को प्रखंड के बारा गांव निवासी श्रीकांत शर्मा 55 वर्ष व गौरव कुमार 31 वर्ष को आवारा कुत्ता ने काट कर घायल कर दिया। वहीं कई अन्य को काटने के लिए दौड़ाता रहा। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह काले रंग का कुत्ता लोगों को काटने के लिए दौड़ाता रहा। इस दौरान सुबह सड़क पर टहल रहे श्रीकांत शर्मा को काट लिया जिसके बाद हो हल्ला करने पर कुत्ता भागने लगा। इसी दौरान अपने घर के दरवाजे पर खड़ा गौरव कुमार को बुरी तरह से काट लिया। हालांकि जबतक ग्रामीण उसको मारने के लिए दौड़ लगाते, वह भाग निकला। जिसके बाद दोनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में इंजेक्शन लिया। हालांकि आवारा घूम रहे पागल कुते के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। फोटो- 25 अप्रैल अरवल- 08 कैप्शन- कुर्था प्रखंड के बारा गांव में कुते के काटने के बाद अस्पताल जाते लोग।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें