Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsPolice Arrests Man with 10 Liters of Illegal Desi Liquor in Kaler

10 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कलेर थाना की पुलिस ने उपाध्याय बिगहा ग्राम से 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरजा पासवान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह चोरी छिपे शराब का कारोबार कर रहा था। गिरजा ने अपने घर के...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 26 April 2025 10:29 PM
share Share
Follow Us on
10 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

मेहंदिया। कलेर थाना की पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के उपाध्ययाय बिगहा ग्राम से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है , जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। कलेर पुलिस ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि उपाध्याय बिगहा ग्राम निवासी गिरजा पासवान चोरी छुपे शराब का कारोबार करते हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनके ग्राम उपाध्याय बिगहा पहुंचकर गिरजा पासवान को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह अपने घर के बगल में पुआल के गांज में शराब छुपा कर रखता था और ग्राहक के आने के बाद वहीं से शराब लाकर देता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें