Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsLove Story in Hulajganj Young Couple s Secret Meeting Ends in Marriage

प्रेमी युवक को बाजार से पकड़ कर दी शादी

लड़की से मिलने हुलासगंज बाजार आया था नालंदा के युवक, राजगीर थाना अंतर्गत सिमरौर निवासी बाईस बर्षीय युवक गौरव कुमार के हुलासगंज थाना अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी प्रेमिका से छुप छुप कर मिलने की कहानी का...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादMon, 3 Feb 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
प्रेमी युवक को बाजार से पकड़ कर दी शादी

लड़की से मिलने हुलासगंज बाजार आया था नालंदा के युवक पुलिस ने लड़का-लड़की से भरवाया बंध पत्र, लड़का-लड़की हुए एक दूजे के लिए हुलासगंज, निज संवाददाता। राजगीर थाना अंतर्गत सिमरौर निवासी बाईस बर्षीय युवक गौरव कुमार के हुलासगंज थाना अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी प्रेमिका से छुप छुप कर मिलने की कहानी का पटाक्षेप विवाह के साथ हो गया। दरअसल तीन बर्ष पहले से दोनों के बीच इश्क का बुखार लगा जो समय के साथ साथ बढ़ता गया। दोनों के बीच मोबाईल के माध्यम से बात चीत जारी था। परिजनों के जाने बगैर मिलने जुलने की प्रक्रिया भी चल रही थी। हालांकि लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग चुकी थी। प्रेमिका के घर वाले लड़के के स्वजातीय एवं खाते पीते घर का होने के कारण केवल समय का इंतजार कर रहे थे। रविवार को युवक पुन: प्रेमिका से मिलने के बहाने हुलासगंज बाजार में घुम रहा था। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लग गई। लड़की के परिजनों द्वारा उसे खाना खिलाने के बहाने लोदीपुर ले जाया गया तथा रात में चट मंगनी पट ब्याह संपन्न हो गया। हालांकि युवक द्वारा अपने परिजनों को अपह्रत कर शादी कराने की खबर दे दी। परिजनों द्वारा तुरंत हुलास गंज पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तथा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार को लड़का एवं लड़की की रजामंदी के बाद दोनों पक्षों के परिजनों से बंध पत्र लिखवाया गया तथा लड़का पक्ष के लोगों द्वारा लड़की को अपने घर ले जाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें