यूरिया बाजार से हुआ गायब, किसान परेशान
हुलासगंज, निज संवाददाता।कई किसानों ने बताया कि यूरिया न मिलने के कारण सिंचाई रोक दी गई है। हालांकि तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि होने के कारण बगैर सिंचाई के फसल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में किसानों को यूरिया कि कमी का दंश झेलना पड़ रहा है। गेंहू की फसल में सिंचाई के बाद छिड़काव की आवश्यकता होती है। लेकिन यूरिया न मिलने के कारण फसल को भगवान भरोसे छोड़ा जा रहा है। कई किसानों ने बताया कि यूरिया न मिलने के कारण सिंचाई रोक दी गई है। हालांकि तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि होने के कारण बगैर सिंचाई के फसल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आस पास के गांवों के किसान हुलासगंज के अलावा इस्लामपुर, घोसी एवं खिजरसराय तक हर खाद के दुकानों में छान मारा लेकिन नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने बताया कि आखिर इस तरह अचानक यूरिया की कमी करने का जिम्मेवार कौन है। प्रशासन को इसके जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं इस संबंध में विक्रेताओं ने बताया कि उपर से आवंटन कम होने से दिक्कतें आ रही है लेकिन यह समस्या अस्थाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।