Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBSP Celebrates Dr B R Ambedkar Jayanti with Events in Kurtha

बाबा साहब की जयंती पखवाड़ा पर निकाली शोभायात्रा

कुर्था,एकसंवाददाता। संगोष्ठी संवाद कार्यक्रम कुर्था उच्च विद्यालय खेल मैदान मे किया गया जबकि शोभा यात्रा और झांकी कुर्था बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद जगदेव प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 20 April 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहब की जयंती पखवाड़ा पर निकाली शोभायात्रा

कुर्था,एकसंवाददाता। बहुजन समाज पार्टी कुर्था विधानसभा के तत्वाधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवारा के अवसर पर विचार संगोष्ठी, संवाद समारोह, शोभा यात्रा और झांकी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक कुर्था विधानसभा प्रभारी एवं जिला परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव थे। संगोष्ठी संवाद कार्यक्रम कुर्था उच्च विद्यालय खेल मैदान मे किया गया जबकि शोभा यात्रा और झांकी कुर्था बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद जगदेव प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं राज्यसभा सांसद इंजीनियर रामजी गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, ज़ोन इंचार्ज राज कुमार राम सहित प्रदेश स्तर के कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुर्था प्रखंड अध्यक्ष अनिल दास ने की और मंच संचालन श्री बबलू कुमार द्वारा किया गया। सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों, उनके संघर्षों और सामाजिक परिवर्तन में उनके योगदान पर अपने विचार रखे। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में मुस्तकीम अंसारी, कामेश्वर राम, वीरेन्द्र राम, आशिक हुसैन, सोनू यादव, धर्मपाल दास, कंचन मांझी, मनोज रजक सहित दर्जनों लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने बाबा साहब के दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। फोटो- 20 अप्रैल अरवल- 20 कैप्शन- कुर्था खेल मैदान पर कार्यक्रम में उपस्थित बसपा नेता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें