Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBlanket Distribution in Dawdapur Village Chandan Kumar s Noble Initiative

जरूरतमंदों व असहायों के बीच बांटे गए कंबल

मखदुमपुर, निज संवाददाता। कंबल वितरण के पूर्व इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के द्वारा कंबल वितरण का कार्य कर रहे चंदन कुमार यादव उर्फ लालू यादव की खूब सराहना किया गया ।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 12 Jan 2025 11:41 PM
share Share
Follow Us on
जरूरतमंदों व असहायों के बीच बांटे गए कंबल

मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के कोहरा पंचायत अंतर्गत दाउदपुर गांव में गांव के ही रहने वाले चंदन कुमार उर्फ लालू यादव के द्वारा गांव में ही कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस कंबल वितरण में हजारो जरूरतमंदों के बीच में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कंबल वितरण के पूर्व इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के द्वारा कंबल वितरण का कार्य कर रहे चंदन कुमार यादव उर्फ लालू यादव की खूब सराहना किया गया । इस मौके पर पूछे जाने पर लालू यादव ने बताया कि इस ठंड के मौसम में ऐसा लगा कि अगर किसी जरूरतमंदों को मदद करना है तो इससे बेहतर कार्य कुछ और नहीं हो सकता। इसलिए सभी लोगों को चिन्हित करते हुए गांव में घूम-घूम कर लोगों को सूचित करने के बाद आज तकरीबन दो हजार जरूरतमंदों के बीच में कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता मनोज यादव, मांदील पंचायत के मुखिया बबलू यादव, रामबाबू यादव, राजकुमार यादव, दिलीप यादव, संजय यादव, अशोक यादव, बलिराम ब्यास के साथ-साथ दर्जनों की संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। उधर मखदुमपुर प्रखंड के धरनई पंचायत में भी असहायों व गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम मुखिया गुड्डू यादव उर्फ राजनाथ यादव के द्वारा किया गया। फोटो- 12 जनवरी जेहाना- 05 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के दाउदपुर गांव में कंबल लेने के लिए लगी बुजुर्ग असहायों के भीड़।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें