Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBihar s Struggle for Change CPI ML Mobilizes Workers for State Rally

बदलो बिहार महाजुटान को सफल बनाएं कार्यकर्ता

जहानाबाद में, भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने 2 मार्च को पटना में होने वाली 'बदलो बिहार महाजुटान' रैली के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। नेताओं ने जनता से अपील की कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 23 Feb 2025 11:35 PM
share Share
Follow Us on
बदलो बिहार महाजुटान को सफल बनाएं कार्यकर्ता

जहानाबाद, नगर संवाददाता पटना में 2 मार्च को आयोजित बदलो बिहार महाजुटान को सफल बनाने के लिए भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रविवार को ग्रामीण इलाकों में सघन जनसंपर्क किया। पटना के गांधी मैदान में राज्य स्तरीय रैली की तैयारी में प्रचार जत्था निकला। गांव-गांव में जत्था का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने आम लोगों से अपील किया कि बिहार की सूरत को बदलने के लिए आम अवाम से जुड़े मांगों एवं मुद्दों को उठाने के लिए संघर्ष को और भी तेज करना होगा। संघर्ष के बल पर ही समाज के निचले पायदान पर रहने वाले स्कीम वर्कर, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, मजदूर, किसानों, छात्र, नौजवानों के मुद्दों को पूरा करा सकते हैं। आज देश भर में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि का विकास पूरी तौर पर अवरुद्ध है। पटना के गांधी मैदान में इन मुद्दों को उठाते हुए संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। संघर्ष के बल पर ही जनता की मांगे पूरी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें