बदलो बिहार महाजुटान में लोगों से शामिल होने का आह्वान
भाकपा-माले ने 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में 'बदलो बिहार महाजुटान' के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ने ग्रामीणों से बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की।...

घोसी, निज संवाददाता भाकपा-माले के बैनर तले आगामी दो मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी को लेकर रविवार को मोदनगंज प्रखंड अन्तर्गत साईस्ताबाद, चंधरिया, देवरा, टङवां, मसाढ़ व अनतपुर सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने ग्रामीण के साथ बैठक कर अधिक से अधिक लोगों से पटना महाजुटान में शामिल होने की अपील की। जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव के अलावा भाकपा-माले प्रखंड सचिव वितन मांझी, माले नेता जगदीश पासवान व मनोज वर्मा सहित कई प्रमुख नेतागण शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।