Hindi NewsBihar NewsJahanabad News50-Year-Old Woman Dies from Electric Shock in Nevana Village

नेवना में बिजली की करंट से महिला की मौत

करपी, निज संवाददाता। चापाकल में बिजली का मोटर कसा हुआ था। स्नान करने के क्रम में बिजली के संपर्क में आ गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 26 April 2025 10:33 PM
share Share
Follow Us on
नेवना में बिजली की करंट से महिला की मौत

करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवना गांव निवासी 50 वर्षीय डाली कुमारी की बिजली की करंट से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद चापाकल पर स्नान करने गई थी। चापाकल में बिजली का मोटर कसा हुआ था। स्नान करने के क्रम में बिजली के संपर्क में आ गई। जिसके फल स्वरुप गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बेहोशी की स्थिति में परिवार जनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के दो लड़के हैं। एक लड़के की उम्र 12 वर्ष तथा एक लड़के की उम्र 10 वर्ष है। पति टाटा के प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। इस घटना से गांव में मातम का माहौल कायम है। ग्रामीणों ने बताया कि शव को अभी गांव में रखा गया है। पति के आने पर दाह संस्कार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें