Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsWoman Found with Lover in Goroul Police Intervenes in Marriage Crisis

प्रेमी संग फरार महिला को पुलिस ने किया बरामद

गोरौल गांव से एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने बहादुरपुर गांव से बरामद किया। महिला का पति नीरज कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 26 April 2025 03:30 AM
share Share
Follow Us on
प्रेमी संग फरार महिला को पुलिस ने किया बरामद

गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के गोरौल गांव से प्रेमी के संग फरार महिला को गोरौल पुलिस ने थाने के ही बहादुरपुर गांव से बरामद किया है। साथ ही उसके प्रेमी राजीव कुमार को भी पकड़ कर थाने पर लाया गया है। महिला के पति नीरज कुमार का कहना है कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत रमनगरा गांव में हुई थी। वो अपने पत्नी को विदाई करा गांव लाया था। गांव के बगल के ही उसके प्रेमी का आना जाना था। इसी क्रम में नीरज की पत्नी अपने प्रेमी राजीव को दिल दे बैठी। कई महीनों तक छुप छुप के मिलने के बाद लगभग पांच दिन पूर्व प्रेमी संग फरार हो गई। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो वह थाने का शरण लिया। अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ थाने लाया। दूसरी तरफ फरार महिला का पति, ससुर सहित अन्य ग्रामीण आ धमके। बरामद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी थी। वहीं उसका पति उसे अपने संग ले जाने में आनाकानी कर रहा था। पुलिस वाले महिला के माता-पिता को बुलाने की बाते कह रहे थे। अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि बरामद महिला को अभी किसी के हवाले नहीं किया जायेगा जब तक उसके माता पिता नहीं आ जाते।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें