लोजपाआर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की हुई बैठक
राजापाकर। संवाद सूत्र प्रखंड के भलुई गांव स्थित मस्जिद के परिसर में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई।प्रखंड के भलुई गांव स्थित मस्जिद...

राजापाकर। संवाद सूत्र प्रखंड के भलुई गांव स्थित मस्जिद के परिसर में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शब्बीर अनवर उर्फ अकबर उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पासवान ने की। जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से दानिश खान को राजापाकर प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया और पत्र सौंपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एनडीए गठबंधन में रहते हुए भी बफ्फ बोर्ड की समस्या का सरल समाधान निकाला। उन्होंने 10 फरवरी को हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में एनडीए गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रित किया और कहा कि अगर अल्पसंख्यकों को अपना हक चाहिए, तो हम सभी को एकजुट होकर चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में सज्जाद खान, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद शकील, मोहम्मद इसराइल शाह, सिकंदर खान आदि शामिल हुए। राजापाकर-01-लोजपाआर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल कार्यकर्ता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।