Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsDevotional Festival Celebrated in Mahnar A Gathering of Faith and Unity

महनार में संत निरंकारी ने मनाया भक्ति पर्व, दिए संदेश

महनार। संवाद सूत्र महनार के स्टेशन रोड स्तिथ अनुमंडल कार्यालय के नजदीक शुक्रवार को संत निरंकारी जिला समागम के अंतर्गत भक्ति पर्व का आयोजन किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरFri, 14 Feb 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
महनार में संत निरंकारी ने मनाया भक्ति पर्व, दिए संदेश

महनार। संवाद सूत्र महनार के स्टेशन रोड स्तिथ अनुमंडल कार्यालय के नजदीक शुक्रवार को संत निरंकारी जिला समागम के अंतर्गत भक्ति पर्व का आयोजन किया गया। भक्ति पर्व में वैशाली सहित अन्य जिले के ब्रांच के संगत सम्मिलित हुए। भक्ति पर्व में निरंकारी भक्त प्रेम पूर्वक भक्ति की भावना को गीतों और विचारों से जगाया। मौके पर पटना जोनल इंचार्ज नवलकिशोर सिंह ने सतगुरु माता जी के दिव्य संदेशों को साझा करते हुए कहा कि भक्ति का अर्थ किसी की पूजा करना, सेवा करना किसी से अनुराग हो तो उनका ध्यान करना है। उन्होंने आगे कहा कि भक्ति के बिना जीवन नीरस हो जाता है। उन्होंने बाबा हरदेव सिंह जी के अमर संदेश को याद करते हुए कहा कि यह मन मेरे भक्ति से ही जीवन में रस आएगा। अगर नहीं है भक्ति तो फिर नीरस ही रह जायेगा। कहा कि अगर कोई सद्गुरु के चरणों में समर्पित होकर भषित करता है, तो प्रभु परमात्मा को जानकर तत्व रूप में दर्शन प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी आज पूरे विश्व को दिव्य भक्ति का संदेश दे रहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे भी चलाये गये, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर लवापुर महनार के मुखी रमेश पोद्दार, रामनिवास कुमार, कपिल साह, राम सिंगर साह, वेद प्रकाश, विजय रजक, संतोष पोद्दार, पप्पू पोद्दार, अमरदीप पासवान आदि सहित जिले के भिन्न-भिन्न जगहों से लोग शामिल थे। महनार-01- शुक्रवार को महनार में भक्ति पर्व कार्यक्रम के तहत सभा में शामिल श्रद्धालु।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें