Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsChildren Showcase Talent in Kabaddi and Athletics at Mahua Sports Competition

मशाल के तहत स्कूलों में विभिन्न खेलों का हुआ शानदार आगाज

बच्चों ने खेल में दिया प्रतिभा का परिचय, खेलों में कबड्डी का जोरदार प्रदर्शन बच्चों ने खेल में दिया प्रतिभा का परिचय, खेलों में कबड्डी का जोरदार प्रदर्शन बच्चों ने खेल में दिया प्रतिभा का परिचय,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 26 April 2025 03:31 AM
share Share
Follow Us on
मशाल के तहत स्कूलों में विभिन्न खेलों का हुआ शानदार आगाज

बच्चों ने खेल में दिया प्रतिभा का परिचय, खेलों में कबड्डी का जोरदार प्रदर्शन महुआ,एक संवाददाता। मशाल प्रतियोगिता के तहत स्कूलों में शुक्रवार को विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। खेल में कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद लंबी कूद आदि खेलों को कराया गया। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मशाल का आयोजन महुआ के संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहराय पूर्वी सहित विभिन्न स्कूलों में हुआ। संत कबीर उत्तर विद्यालय नीलकंठपुर में प्रभारी अजीत कुमार और खेल शिक्षक मो मुकीम अख्तर के नेतृत्व में बालक और बालिका कबड्डी का आयोजन किया गया। दोनों खेलों में खिलाड़ियों ने रोमांचक प्रतिभा को दिखलाया। कबड्डी में तो एक दूसरे टीम पर उनका जोरदार प्रहार होता रहा। खेल में दोनों टीम एक दूसरे को पछाड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे थे। वही विभिन्न दूरी की दौड़ के साथ ऊंची और लंबी कूद भी कराया गया। सिंगरई पूर्वी में खेल शिक्षक के निर्देशन में बच्चों ने मशाल प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन किया। शिक्षक विजय कुमार, सुजाता कुमारी, रूबी राय, अनिता कुमारी आदि ने सहयोगात्मक भूमिका निभाई। बताया गया कि मशाल के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन एक सप्ताह तक होगा। उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में खेल का आयोजन हुआ। महुआ-01-महुआ के नीलकंठपुर उच्चतर विद्यालय में कबड्डी में प्रदर्शन करती छात्राएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें