हवाओं का रुख बदलने से गर्मी से मिली हल्की निजात
रविवार को गोपालगंज में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले पांच दिनों की गर्मी के बाद, रविवार को हवा का रुख बदलने से हल्की राहत मिली। अगले दो...

- 38.9 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान, 24.4 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान - रविवार की दोपहर तक तिखी धूप, बाद में आसमान में छाए हल्के बादल व धुंध गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम एक बार फिर से करवट ली। पांच दिनों से जारी लू और गर्मी के बाद हवाओं का रुख बदलने से रविवार को हल्की राहत मिली। सोमवार से गर्मी से और अधिक राहत मिलने का पूर्वानुमान है। तापमान में कमी के साथ बारिश और वज्रपात की भी आशंका है। पूरे सप्ताह जिले में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने और तेज पछुआ हवा चलने के कारण जिले में लू और गर्मी से जनजीवन बेहाल रहा। इस बीच रविवार की सुबह से हवाओं का रुख बदलने से मौसम का मिजाज भी बदला। सात दिनों तक लगातार पछुआ हवा चलने के बाद रविवार की सुबह से पूर्व दक्षिण से हवा चलने लगी। जिसके कारण गर्मी से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप रही। लेकिन बाद में जिले के पूर्वी इलाके में आसमान में हल्के बादल आने के साथ तापमान में तेजी से गिरावट रही। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के गिरावट के साथ 38.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम बजते ही तापमान लुढ़ककर 31 डिग्री पर पहुंच गया। इस दौरान 14 से 18 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलती रही। पटना मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक तेज हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट और गिरावट आएगी। इस दौरान बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट और सुझाव जारी किए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।