सीएचसी फुलवरिया के लिए 26 आशा का होगा चयन
प्रखंड की 12 पंचायतों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए पंचायतों को भेजा पत्र न फुलवरिया। एक संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया के लिए 26 नई आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा।...

प्रखंड की 12 पंचायतों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए पंचायतों को भेजा पत्र आम सभा के दौरान पात्र अभ्यर्थियों का किया जाएगा ऑन द स्पॉट चयन फुलवरिया। एक संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया के लिए 26 नई आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रखंड की 12 पंचायतों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए संबंधित पंचायतों के मुखियों को पत्र भेजा गया है। स्वास्थ्य प्रशासन ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक मुखिया आम सभा की तिथि तय कर दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को सूचित करेंगे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शाहिद नजमी ने बताया कि पंचायतों में आम सभा का आयोजन एक-एक दिन के अंतराल पर कराया जाएगा। आम सभा के दौरान पात्र अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट चयन किया जाएगा। चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य मानदंड तय किए गए हैं, जिनका पालन अनिवार्य होगा। चयन समिति में पंचायत के मुखिया अध्यक्ष तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सचिव की भूमिका निभाएंगे। पूरी चयन प्रक्रिया इसी माह के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नोटिस बोर्ड पर सूचना पत्र भी चस्पा कर दिया गया है। ताकि इच्छुक अभ्यर्थी समय पर जानकारी प्राप्त कर सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।