Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsLawyers in Gopalganj Withdraw Strike Against Advocate Amendment Bill 2025

न्यायिक कार्य से अलग रहने का निर्णय वकीलों ने लिया वापस

गोपालगंज में जिला विधिज्ञ संघ ने 25 फरवरी को प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ हड़ताल को वापस ले लिया है। अब वकील सामान्य दिनों की भांति कोर्ट में काम करेंगे। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजMon, 24 Feb 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
न्यायिक कार्य से अलग रहने का निर्णय वकीलों ने लिया वापस

गोपालगंज,विधि संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ 25 फरवरी को न्यायिक कार्य से अलग रहने के निर्णय को जिला विधिज्ञ संघ ने वापस ले लिया है। ऐसे में अब मंगलवार को भी वकील कोर्ट में अपना काम सामान्य दिनों की भांति ही करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि भारतीय विधिज्ञ संघ तथा बिहार राज्य विधिज्ञ संघ के निर्देश पर प्रस्तावित हड़ताल को वापस लिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता संसोधन बिल को वापस ले लिया गया है।मालूम हो कि गत शुक्रवार को संघ की हुई आमसभा में प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ 25 फरवरी को कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें