Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsDM Addresses Inmates Issues at Gopalganj Jail Court Hearing

मंडल कारा गोपालगंज में लगे बंदी दरबार में समस्याओं का किया गया त्वरित समाधान

जिले थाने थाना क्षेत्र के चनावे स्थित मंडल कारा गोपालगंज में डीएम ने रविवार को लगाया बंदी दरबार जिले थाने थाना क्षेत्र के चनावे स्थित मंडल कारा गोपालगंज में डीएम ने रविवार को लगाया बंदी दरबारकरीब 15...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 27 April 2025 10:41 PM
share Share
Follow Us on
मंडल कारा गोपालगंज में लगे बंदी दरबार में समस्याओं का किया गया त्वरित समाधान

जिले थाने थाना क्षेत्र के चनावे स्थित मंडल कारा गोपालगंज में डीएम ने रविवार को लगाया बंदी दरबार करीब 15 बंदियों ने अपनी-अपनी समस्याएं डीएम के सामने रखीं,डीएम ने त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश फोटो नंबर 31 गोपालगंज, नगर संवाददाता। प्रशांत कुमार सीएच ने रविवार को बंदी दरबार का आयोजन किया। जिसमें एसपी अवधेश दीक्षित और कारा अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान करीब 15 बंदियों ने अपनी समस्याओं को डीएम के सामने रखा। इनमें से कुछ बंदियों ने आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया है, जबकि कुछ ने सरकारी वकील की मांग की, क्योंकि वे खुद वकील नहीं रख सकते हैं। डीएम ने इन सभी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने बंदियों से लिखित आवेदन मांगे। उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। एक बंदी ने गवाही की तारीखों के लंबित रहने का मुद्दा उठाया। जिस पर डीएम ने एसपी को गवाही के लिए संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित करने का आदेश दिया। इसके अलावा डीएम ने मंडल कारा का सुरक्षा व्यवस्था और अन्य का निरीक्षण किया। इस दौरान आंतरिक पथ निर्माण और पानी के रिसाव की समस्या को ठीक करने का निर्देश दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें