Hindi Newsबिहार न्यूज़Girl refused to talk young man reaches her home starts firing

लड़की ने बात नहीं की तो घर पहुंच गया युवक, फायरिंग कर फैलाई दहशत

पटना जिले के बाढ़ के एक गांव में बात करने से मना करने पर एक युवक ने लड़की के घर पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने किडनैपिंग की धमकी दी और गांव के एक शख्स की पिटाई भी कर दी। इससे परिवार में खौफ का माहौल है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बाढ़ (पटना)Fri, 24 Jan 2025 10:03 AM
share Share
Follow Us on
लड़की ने बात नहीं की तो घर पहुंच गया युवक, फायरिंग कर फैलाई दहशत

बिहार के पटना जिले में एक युवक ने लड़की के घर पर फायरिंग कर दी। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव की है। आरोपी का नाम अंकित बताया जा रहा है। वह भटगांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि लड़की उससे पहले बात करती थी। बाद में उसने बात करने से इनकार कर दिया। इससे अंकित को गुस्सा आ गया। वह जबरन बात करना चाह रहा था लेकिन लड़की ने मना कर दिया।

इससे नाराज होकर युवक लड़की के घर पहुंच गया और फायरिंग कर दी। उसने लड़की के अपहरण की धमकी भी दी। इससे उसके घर वाले सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जब गांव के रहने वाले साधू सिंह ने फायरिंग का विरोध किया तो आरोपी ने उनकी पिटाई भी कर दी। इस संबंध में लड़की के बयान पर आरोपी के खिलाफ बाढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

फायरिंग में छात्र ने दर्ज कराया केस :

बाढ़ के भुवनेश्वरी चौक के पास हुई फायरिंग के मामले में सैदपुर गांव निवासी अमित कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। छात्र का आरोप है कि वह कंप्यूटर कोचिंग कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे घेर कर आरोपियों ने मारपीट की और फायरिंग करते हुए भाग गए। दिनदहाड़े हुए इस घटना में पुलिस को जांच के दौरान कई सबूत मिला है।

ये भी पढ़ें:कौन हैं सोनू-मोनू, जिन पर 'छोटे सरकार' अनंत पर फायरिंग का आरोप; कैसे इतने दबंग

महिला को पीटने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो महिला कामगारों को पीट कर जख्मी करने के मामले में बेढना दुर्गा स्थान निवासी आरोपी गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में मोकामा निवासी उपेंद्र महतो ने केस दर्ज कराया था। पंडारक के अंतर्गत गोवासा शेखपुरा गांव में रात में घर पर परेशान करने की नीयत से ढेला फेंकने के विवाद में कुछ लोगों ने रूबी देवी और उसकी पुत्री बंटी कुमारी के साथ मारपीट की।

अगला लेखऐप पर पढ़ें