अंचल कार्यालय में लोगों का हो रहा दोहन : पूर्व विधायक
फोटो न्यूज बाराचट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर में राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया

राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं ने जनसमस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। पूर्व विधायक समता देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय में व्याप्त मनमानी के खिलाफ जमकर प्रहार किया। वक्ताओं ने कहा कि अंचल कार्यालय में लोगों का दोहन हो रहा है और काम में मनमानी की जा रही है। इस कारण लोग काफी परेशान हैं। बाराचट्टी में वन विभाग अफीम की खेती करने के नाम में कई बेकसूर लोगों का नाम जोड़ा जा रहा है। जो पूरी तरह गलत है। प्रखंड क्षेत्र में कई लाभुकों को बिजली विभाग दोहरा बिल दे रहा है। इस कारण उनके सामने परेशानियां हो रही है। आधार कार्ड सुधार के नाम पर पैसों की उगाही हो रही है। बाराचट्टी के जिन गांवों में विद्यालय नहीं है वहां विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाए। मनरेगा कार्य योजना के तहत मजदूरों को 200 दिन का काम दिया जाए।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि संबंधित मामले में अगर आवश्यक कार्रवाई नहीं की ही तो आंदोलन को और प्रभावी बनाया जायेगा। बाद में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार आशीष को दिया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष केडी यादव, राजकुमार यादव, हरेंद्र सिंह भोक्ता, गणेश यादव, बढ़न यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।