पुलिस पर हमला व आर्म्स एक्ट के फरार 12 आरोपित के घर कुर्की जब्ती, एक गिरफ्तार
मुफस्सिल थाने की पुलिस ने गेरे धनकुटी महादलित टोला में पुलिस पर हमले के मामले में 12 घरों में कुर्की जब्ती की। इस दौरान फरार आरोपी बबन मांझी को गिरफ्तार किया गया, जो 2020 से फरार था। एस आई विनोद कुमार...
Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 23 Feb 2025 06:18 PM

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पुलिस पर हमला करने व आर्म्स एक्ट के फरार गेरे धनकुटी महादलित टोला के 12 घर में कुर्की जब्ती की। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किया गया आरोपित बबन मांझी शामिल है। एस आई विनोद कुमार ने बताया कि गेरे धनकुटी महादलित टोला में बबन मांझी, राकेश मांझी, ननहक मांझी, कारी देवी, बिनोद मांझी, सुरेश मांझी, बंगाली देवी, बूटा मांझी, संगीता देवी व चोरा मांझी के घर पुलिस पर हमला करने के मामले में कुर्की जब्ती कर रहे थे। इसी दौरान बबन मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया। ये 2020 से फरार थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।