फतेहपुर के केदार हत्या मामले में लुधियाना में एफआईआर दर्ज
लुधियाना की एक कपड़ा फैक्ट्री में केदार यादव की पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में दो मजदूरों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फैक्ट्री...
लुधियाना में कपड़ा फैक्ट्री में फतेहपुर के केदार यादव की पीटकर हत्या मामले लुधियाना के सुंदरनगर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें फैक्ट्री में काम करने वाले दो मजदूर को हत्या का नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने दोनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुंदरनगर थाना के प्रभारी सतवंत सिंह ने बताया कि केदार यादव हत्या मामले में फैक्ट्री मालिक मलिक चीकू के लिखित बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें फैक्ट्री में केदार के साथ काम करने वाला मजदूर बिहार के गया जिले के बथानी थानांतर्गत मनियारा गांव निवासी अशोक महतो और नालन्दा जिले के इस्लामपुर का रहने वाला नंदनी महतो नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इन दोनों पर फैक्ट्री में काम करने के दौरान केदार की बेहरमी से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।