Hindi NewsBihar NewsGaya NewsJain Saints Arrive in Gaya A Grand Welcome and Spiritual Journey

जैन मुनियों का ढोल- नगाड़े के साथ किया स्वागत

जैन मुनियों का ढोल- नगाड़े के साथ किया स्वागत जैन मुनियों का ढोल- नगाड़े के साथ किया स्वागत जैन मुनियों का ढोल- नगाड़े के साथ किया स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाMon, 24 Feb 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
जैन मुनियों का ढोल- नगाड़े के साथ किया स्वागत

जैन मुनि आचार्य परम पूज्य वाक्केशरी श्रमणाचार्य श्री108 विनिश्चय सागर जी महामनिराज सोमवार को अपने संघ के साथ गया की पावन धरती पर पधारे। मुनि 108 प्रांजल सागर जी महाराज, श्रमण मुनि श्री प्रवीर सागर जी महाराज, श्रमण मुनि श्री प्रत्यक्ष सागर जी महाराज व परम पूज्य श्रमणी आर्यिका रत्न 105 विनत श्री माताजी पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र (सम्मेद शिखर) से गया पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। नगर मे मंगल प्रवेश कर जैन समाज के लोगों ने सिक्स लेन पुल के समीप सभी जैन संतो का ढोल- नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। जैन संतों का दल रिवरसाइड से टावर चौक, केपी रोड, ला रोड, बजाजा रोड से होकर रमना स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा। पहुंचने से पहले रास्ते में कई जगहों पर रुक कर जैनियों ने गुरुदेव की आरती उतारी और पाद प्रक्षालन किया। मंदिर पहुंचने पर पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित र महिलाओं ने डांडिया नृत्य पेश किया। मंगल गीत गाकर स्वागत किया। मंदिर की छत्त से फूल बरसाए। इस दौरान जैन श्रद्धालु आचार्य विनिश्चय सागर जी महाराज की जय, जैन संतों की जय, णमोकार मंत्र के जयकारे लगा रहे थे। जैन मंदिर में प्रवेश के बाद जैनियों ने परंपरानुसार आचार्य निश्चय सागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल भेंट कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

मोक्ष मार्ग की प्रथम सीढ़ी की शुरुआत गया तीर्थ से

जैन मंदिर में जैन संत आचार्य परम पूज्य मुनि 108 प्रांजल सागर जी महाराज ने कहा कि मोक्ष मार्ग की प्रथम सीढ़ी की शुरुआत गया तीर्थ से ही होती है। 15 वर्षों बाद इस पावन धरा पर आने का सौभाग्य मिला। यहां ं आकर काफी शांति और सुकून की अनुभूति हुई। अर्पित पाटनी ने बताया कि जैन संतों का समूह सम्मेद शिखर से गया के रास्ते 1200 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए मध्य प्रदेश इंदौर जाएंगे। कुछ समय के लिए दिगंबर जैन मंदिर में प्रवास पर हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें