Hindi NewsBihar NewsGaya NewsFormation of 15-Member Block Committee in Wazirganj by Jan Suraj Party

वजीरगंज में जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बने चंदन कुमार

वजीरगंज में जन सुराज पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। चंदन कुमार को अध्यक्ष चुना गया। जिला प्रभारी तजम्मुल खान ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और मतदान तक लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 23 Feb 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
वजीरगंज में जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बने चंदन कुमार

वजीरगंज में रविवार को जन सुराज पार्टी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष दखिनगांव निवासी चंदन कुमार बनाये गये। मौके पर जिला प्रभारी तजम्मुल खान ने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो के तर्ज पर हमें कार्य करना होगा, इसके लिये पार्टी सदस्यों का विस्तार करते हुए प्रत्येक पंचायत और बूथ स्तरीय सदस्यों को सक्रिय करते हुए मतदान तक लोगों को पहुंचाना है। मौके पर बैठक को अनुमंडल प्रभारी सह महुएत मुखिया संतोष साव, प्रखंड प्रभारी बजरंगी सिंह, राकेश सिसोदिया, डॉ. उदय कुमार निराला एवं अन्य ने संबोधित किया। वहीं संचालन जिला कार्यालय इंचार्ज अंकित कुमरा कार्तिकेय ने की। प्रखंड कमिटी में महिला प्रखंड अध्यक्ष डॉली देवी, युवाध्यक्ष मंतोष सिंह, किसान अध्यक्ष दिलीप मांझी एवं अलखदेव कुमार, अनिरूद्ध सिंह, सत्येन्द्र राम, विवेक कुमार, लक्ष्मीकांत पासवान, कामेश्वर मांझी, विपीन कुमार, रंजीत कुमार आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें