त्याग मनुष्य को बनाता है महान: रामकृष्ण
अमरपुर गांव में विष्णु महायज्ञ श्री राम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। कथा व्यास डॉ रामकृष्ण सजीवन जी महाराज ने भगवान राम के त्याग और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान राम...

प्रखंड अंतर्गत अमरपुर गांव में विष्णु महायज्ञ श्री राम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यज्ञ से अमरपुर और आस पास का माहौल भक्तिमय हो गया है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राघवेन्द्र सरकार की कथा में अयोध्या से आए हुए कथा व्यास डॉ रामकृष्ण सजीवन जी महाराज ने माता सीता स्वयंवर एवं भगवान राम का वन गमन की चर्चा विस्तार से की। स्वामी जी ने बताया कि जिस धनुष को बड़े-बड़े शूरवीर हिला भी नहीं पाए, वह धनुष भगवान राम के हाथों में आते ही टूट गया। भगवान परशुराम के क्रोधित होने पर भी उन्होंने शांत चित से उनके गुस्से को ठंडा कर दिया। उन्होंने कभी भी अपनी शक्ति का अहंकार नहीं दिखाया। भगवान राम के राज्याभिषेक की सारी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन पिता के वचनों का मान रखने के लिए अयोध्या का राज सिंहासन को त्याग कर वन में जाना स्वीकार किया। त्याग मनुष्य को महान बनाता है। हमें भी अपने जीवन में त्याग करने में पीछे नहीं हटना चाहिए। भगवान राम ने एक आदर्श पुत्र का उदाहरण पेश किया। भगवान राम ने पुत्र, भाई,पति और मित्र हर रूप में एक आदर्श को स्थापित किया। हमें अपने बच्चों को बचपन से राम कथा सुनानी चाहिए, ताकि उनमें भी भगवान राम के संस्कार आ सके। भारत के कण -कण में भगवान राम का वास है। इस पवित्र भूमि पर जन्म लेना गर्व की बात है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।