शंभू नाथ केशरी बने ईआईएल के स्वतंत्र निदेशक
भाजपा नेता शंभू नाथ केशरी को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और...
भाजपा नेता शंभू नाथ केशरी को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। शंभू नाथ केशरी को बड़ी जिम्मेवारी सौंपे जाने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। बीजेपी के टिकारी नगर अध्यक्ष मुकेश जैन, राघवेंद्र कुमार, अनिल पासवान, मंजय सिंह, श्रीकांत शर्मा, पुष्पा चौरसिया, प्रभास आनंद, विजय गुप्ता, प्रभात चंद्र गुप्ता ने बधाई दी है। भाजपा नेता शंभू नाथ केशरी इस दायित्व के लिए भारत सरकार के साथ-साथ बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा आदि का आभार जताया है। मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि शंभू नाथ केशसी शुरुआत से भाजपा से जुड़े रहे हैं।
मेहनत और समर्पण की वजह से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।