प्रोजेक्ट कन्या 2 उच्च विद्यालय में कराया गया मशाल जुलूस
प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय इमामगंज में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज मशाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंडर 14 और अंडर 16 की छात्राओं ने कबड्डी, साइकिल रेस, दौड़, लौंग जंप और बॉल थ्रो में...

प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय इमामगंज में शनिवार को बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दशवीं कक्षा के अंडर 14 और अंडर 16 के छात्राओं के बीच कबड्डी, साइकिल रेस, बॉल थ्रो, दौड़ और लौंग जंप प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस संबंध शिक्षक योगेंद्र मांझी और फिजिकल शिक्षक नरेश पासवान ने बताया कि इस विद्यालय से 82 छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें 68 छात्राओं ने मशाल खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि साइकिल रेस प्रतियोगिता में अंडर 14 और अंडर 16 में एक-एक छात्रा सफल हुई। उसी प्रकार अंडर 14 में 60 मीटर और 600 सौ मीटर के दौड़ में एक-एक और अंडर 16 में सौ मीटर और आठ सौ मीटर के दौड़ में एक-एक, लौंग जंप और बॉल थ्रो में एक-एक छात्रा सफल हुई है। कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14 और अंडर 16 का एक-एक टीम को चयन किया गया। ये सभी चयनित खिलाड़ी सीआरसी स्तर पर खेलेंगे। वहां से चयन होने के बाद प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर खेलने जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता आएगी और उन्हें भी राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता तक जाने का मौका मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।