भगवान बुद्ध के शरण में पहुंचा भूटान का शाही परिवार
भगवान बुद्ध के शरण में पहुंचा भूटान का शाही परिवारभगवान बुद्ध के शरण में पहुंचा भूटान का शाही परिवार

गया, कार्यालय संवाददाता। भूटान का शाही परिवार बुधवार को बोधगया पहुंचकर भगवान बुद्ध के शरण में मत्था टेका और अपने देश व दुनियां में शांति बने रहने की प्रार्थना की। शाही परिवार में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक के छोटे भाई ग्याल्तशाब जिग्मे दोरजी वांगचुक और आशी ईउफेल्मा चोडेन वांगचुक शामिल हैं। इनके अलावा राज घराने के 11 सदस्यीय दल भी है। बुधवार की सुबह भूटान राजा का परिवार महाबोधि मंदिर पहुंचा। यहां आने के बाद बीटीएमसी की ओर से खादा देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे महाबोधि मंदिर पहुंचे और मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की पूजा- अर्चना की। गर्भगृह में भंते दीनानंद और भंते मनोज ने सुत्त पाठ कर विशेष पूजा कराई।
पूजा- अर्चना करने के बाद वे बोधि पेड़ के नीचे कुछ पल ध्यान लगाया और भगवान बुद्ध से देश के खुशहाली के लिए आशीष मांगा। इसके बाद महाबोधि मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक स्थलों और स्तूपों का अवलोकन किया। बिहार की ऐतिहासिक और अद्भूत विरासत को देख शाही परिवार अभिभूत हो गई। बीटीएमसी सचिव डॉ. श्वेता महारथी, सदस्य अरबिंद सिंह ने बीटीएमसी की ओर से प्रज्ञा और बोधि पत्ता देकर उन्हें सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।