Hindi NewsBihar NewsGaya NewsBarachatti Panchayat Meeting Highlights Absence of Key Officials and Public Concerns

पंचायत समिति की बैठक से गायब रहे कई अधिकारी

बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा सभागार में पंचायत समिति की बैठक हुई। कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे सदस्यों ने नाराजगी जताई। अफीम खेती के मामले में निर्दोष लोगों को फंसाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 25 Feb 2025 09:09 PM
share Share
Follow Us on
पंचायत समिति की बैठक से गायब रहे कई अधिकारी

बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभागार में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक की कार्रवाई पिछली बैठक की  संपुष्टि से शुरू हुई। बैठक से कई महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारी के न आने पर सदस्यों ने गहरी नाराजगी जताई। सदस्यों का कहना था की बैठक से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, विद्युत और पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता, श्रम पदाधिकारी, प्रोग्राम अधिकारी, अंचल अधिकारी आदि उपस्थित नहीं हैं। इतने महत्वपूर्ण विभाग के अधिकारी बैठक में नहीं आए। ऐसे में संबंधित विभागों से जुड़े मामलों का जवाब कौन देगा। बैठक से गायब रहने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजने की बातें तय की गई। सदस्यों का कहना था कि अफीम की खेती करने मामले में कई निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही बनती है कि इसकी गंभीरता से जांच कर ऐसे लोगों का नाम नहीं डालें। जिनका इस धंधे से दूर-दूर तक का नाता नहीं है। जॉब कार्ड बनाने में आम लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। विभागीय अधिकारियों के नियमित रूप से न आने के कारण कार्यों का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है।

पंचायत समिति सदस्य इंद्रदेव यादव ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ आम लोगों को मिले। इसके लिए हर पंचायत में कैंप लगाया जाए। राजस्व कार्यालय में परिमार्जन को लेकर हो रही परेशानी पर भी सवाल उठाया गया।शोभ और बाराचट्टी बस स्टैंड पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। दोनों बस स्टैंड पर अनियंत्रित तरीके से ऑटो लगे रहते हैं। जिस कारण लोगों को परेशानियां हो रही। इस मौके पर प्रमुख कविता देवी,बीडीओ अभिषेक कुमार आशीष, मुखिया शोभा कुमारी, संजीव कुमार, छोटू कुमार, राजू यादव, पशु चिकित्सक डॉ शिवम् हर्ष कुमार सहित कई मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें