सिंधुगढ से अफीम का तस्कर गिरफ्तार
2024 में अफीम की तस्करी के मामले में बाराचट्टी पुलिस ने बैजनाथपुर गांव से राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। वह सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के विजय मांझी का पुत्र है और आरोप दायर होने के बाद से फरार था।...
Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 13 Feb 2025 06:28 PM
साल 2024 में प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने मामले के एक आरोपी को बाराचट्टी पुलिस ने बैजनाथपुर गांव से गिरफ्तार किया। इस संबंध में बाराचट्टी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के विजय मांझी का पुत्र राहुल कुमार अफीम की तस्करी करने मामले में आरोपी था। आरोप दायर होने के बाद से वह फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।