कल गायत्री महायज्ञ को लेकर निकलेगी विशाल शोभा यात्रा
गांधी मैदान में 6 से 9 मार्च तक 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इसमें मगध, रोहतास और भभुआ के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। पहले दिन कलश यात्रा निकलेगी। दूसरे और तीसरे दिन योग, यज्ञ, संस्कार,...

शहर के गांधी मैदान में गुरुवार से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू होगा। आयोजन को लेकर गांधी मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है। गांधी मैदान में 6 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होने वाले महायज्ञ में मगध के साथ ही रोहतास व भभुआ जिले के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर आयोजित होने वाले महायज्ञ में 12 प्रकार के संस्कार होंगे। पहले दिन 6 मार्च गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकलेगी। यज्ञ स्थल गांधी मैदान से हाथी-घोड़ा व गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकलेगी। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गांधी मैदान आएगी। दूसरे दिन 7 मार्च को योग, देवपूजन व यज्ञ, 8मार्च को योग,यज्ञ, विविध संस्कार, युग संगीत, प्रवचन व दीप महायज्ञ होगा। अंतिम दिन यज्ञ,विविध संस्कार व पूर्णाहूति होगी। अंतिम दिन 9 मार्च को विशेष रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा।
शांतिकुंज प्रतिनिधि सह मगध उपजॉन के समन्वयक संतोष संगम ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना और समाज में सद्भावना और एकता को बढ़ावा देना है। मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आयोजन में अखिल विश्व गायत्री परिवार मगध प्रमंडल से जुड़े समस्त गायत्री परिवार के परिजन होंगे। मुख्य ट्रस्टी कमलेश प्रसाद ने बताया कि गया की पावन धरती पर 20 सालों के बाद ऐसा आयोजन होने जा रहा है। इसमें सभी को सम्मिलित होकर मानवता का मान बढ़ाना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।