Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsStudents Explore Astronomy 414 from Knowledge Sarita Public School Visit Planetarium

ज्ञान सरिता के बच्चों ने किया भ्रमण

दरभंगा के ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल के 414 छात्रों ने खगोलीय ज्ञान के लिए तारामंडल का भ्रमण किया। प्राचार्य अमरनाथ साह ने बताया कि इस यात्रा से छात्रों को अंतरिक्ष, ग्रहों और ब्रह्मांड की जानकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 24 Feb 2025 01:53 AM
share Share
Follow Us on
ज्ञान सरिता के बच्चों ने किया भ्रमण

दरभंगा। कादिराबाद स्थित ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल के 414 छात्रों को खगोलीय ज्ञान से अवगत कराने के उद्देश्य से तारामंडल का भ्रमण करवाया गया। प्राचार्य अमरनाथ साह ने बताया कि तारामंडल की सैर से छात्रों को खगोलीय जानकारी हासिल होती है। इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष, ग्रहों, तारों और ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया को नजदीक से समझा। प्राचार्य ने भविष्य में भी इसी तरह की शैक्षणिक यात्राएं आयोजित करने की योजना बनाई है, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलता रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें