संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मेडिटेशन : डॉ. पुष्पा
दरभंगा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा राजयोग मेडिटेशन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा पांडे ने कहा कि संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार राजयोग मेडिटेशन है, जो...

दरभंगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय वश्विवद्यिालय, लहेरियासराय सेवा केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार राजयोग मेडिटेशन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा पांडे ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अपने को अनुभव करना होगा कि हम कहीं न कहीं और स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार राजयोग मेडिटेशन है क्योंकि यह हमें सकारात्मक सोचने की कला सिखाता है। उन्होंने कही कि स्वास्थ्य का अर्थ है स्व की स्थिति में टिकना। वश्वि स्वास्थ्य संगठन ने भी स्वास्थ्य की परिभाषा दी है मानसिक, शारीरिक, सामाजिक स्वस्थ रहना। जब हम मन की दिनचर्या को ठीक करेंगे तो हम स्वस्थ रहना सीख लेंगे। इसके लिए हमें आध्यात्मिकता को जीवन में अपनाना होगा और मेडिटेशन का अभ्यास इस तरह से करना होगा जैसे हम प्रतिदिन भोजन खाते हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. शीला साहू, बेतिया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुधा भारती, दरभंगा ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख आरती बहन, उप प्रमुख उर्मिला बहन, पूजा बहन, वरष्ठि भ्राता सुधाकर भाई एवं अन्य अतिथियों ने किया। स्वागत भाषण दरभंगा जिला प्रमुख आरती बहन ने किया। स्वागत नृत्य कुमारी प्रिया ने किया। अतिथियों का स्वागत जास्मीन बहन एवं चांदनी बहन व धन्यवाद ज्ञापन संस्था की उप प्रमुख उर्मिला बहन ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।