एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा नौ को
दरभंगा में एनडीए के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें नौ फरवरी को कर्पूरी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा की गई। बिहार भाजपा उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने केंद्रीय बजट में मिथिला और बिहार को कई...

दरभंगा। स्थानीय परिसदन में रविवार को एनडीए के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी नौ फरवरी को लहेरियासराय के कर्पूरी मैदान में होने वाले एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया। कहा गया कि इस सम्मेलन में एनडीए के सभी दलों के प्रदेश एवं जिले के सभी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद केंद्रीय बजट पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बिहार प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने कहा कि केंद्रीय बजट में मिथिला और बिहार को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं, जिनसे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और युवाओं, किसानों तथा उद्यमियों के लिए नये अवसर पैदा होंगे। प्रदेश भाजपा महामंत्री ललन मंडल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के लिए मिथिला पेंटिंग की साड़ी पहन कर मिथिला का मान बढ़ाया है। इसके लिए मिथिलावासी उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि बजट में मोदी सरकार ने बिहारवासियों को महत्वपूर्ण उपहार दिए हैं। बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना से मखाना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुभाष चंद्रवंशी, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद, भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, दक्षिणी जिला अध्यक्ष विनय पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, लोजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा, रालोमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, हम जिला अध्यक्ष मनोज सदा, रमेश चौधरी, सुजीत मलिक, अशोक नायक, संजीव शाह, पप्पू सिंह, अंकुर गुप्ता, सुनील कुमार, सुबोध चौधरी, सपना भारती, बालेन्दु झा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।