विविधता में अनेकता ही हमारी संस्कृति है : इंद्रेश
दरभंगा के ऑडिटोरियम में 'विकसित भारत- दिव्य भारत' संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें संजय कुमार झा ने अध्यक्षता की। इंद्रेश कुमार ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा की और 75वें वर्ष में आत्मनिर्भर भारत की बात...

दरभंगा। दरभंगा ऑडिटोरियम में शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के तत्वाधान में विकसित भारत- दिव्य भारत संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी संजय कुमार झा ने की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सह संरक्षक राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच इंद्रेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों पर चर्चा और राष्ट्र के लिए हितकारी निर्णय को निकालने का काम राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच विगत साठ आठ सालों से कर रहा है। यह निर्णय सरकार और सिस्टम के लिए लाभदायक है। आगे के 25 सालों में हम कैसे चलें इसके लिए 75वें वर्ष में एक भारत श्रेष्ठ भारत आत्मनिर्भर भारत की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विविधता में अनेकता ही हमारी संस्कृति है। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय महामंत्री गोलोक बिहारी राय ने कहा कि जब भ्रष्टाचारमुक्त समाज होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। भारत की एक मिसाल यह है कि दुनिया में मुसलमानों के 72 फिरके हैं, वे सभी हिन्दुस्तान में रहते हैं। हमें श्रेष्ठ भारत पर फख्र होना चाहिए। मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी संजय कुमार झा ने कहा कि हम भारतीय मूल राष्ट्र के हैं, जिसका एक उदाहरण ऋषि सुनक हैं, जो हमारी भारतीय जड़ों की गवाही है। वे इस बात का उदाहरण हैं कि हमारे वंश और परंपराएं जो हमारे पूर्वजों से ली गई हैं, वे कभी मिटती नहीं है।
लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश राय ने भी विचार रखे। संचालन संपर्क प्रमुख सूरज चौधरी व धन्यवाद ज्ञापन मुकुंद चौधरी ने किया। कार्यक्रम में संघ के ग्राम विकास प्रमुख दिलीप कुमार झा, विभाग प्रचारक रवि शंकर कुमार, विभाग कार्यवाह सनोज नायक, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, विनय पासवान, डॉ. मृदुल शुक्ला, भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. आमोद कुमार झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा, पिंटू भंडारी, दधीचि कुमार, गोपाल झा, आशुतोष कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।