Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsLive Broadcast of PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment in Bhagalpur

कृषि विज्ञान केन्द्र में सुना पीएम का संबोधन

भागलपुर के कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का लाइव प्रसारण हुआ। विधायक जीबेश कुमार ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 25 Feb 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
कृषि विज्ञान केन्द्र में सुना पीएम का संबोधन

जाले। स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में सोमवार को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के हस्तांतरण का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें पांच सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक जीबेश कुमार ने राज्य एवं केन्द्र सरकार की कई योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष सह वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिव्यांशु शेखर ने किसानों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं एवं नवीन तकनीकों के बारे में बताया। प्रगतिशील किसानों में रतनपुर के प्रगतिशील युवा किसान रंजीत कुमार ठाकुर, सौरिया की मंजू देवी, नगर परिषद जाले के महंत बैठा एवं आबिद खान, अहियारी दक्षिणी के चंद्रजीत राय और जोगियारा के बृजकिशोर सिंह को विधायक ने सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने बागीचे के रखरखाव एवं उसके प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. निधि कुमारी एवं फार्म मैनेजर डॉ. चंदन कुमार सहित सभी कर्मियों ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें