नरमा नवानगर के पूर्व पैक्स अध्यक्ष का निधन
अलीनगर के नरमा-नवानगर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव (90) का निधन शुक्रवार को हुआ। वे 2008 से 2018 तक नरमा नवानगर पैक्स के अध्यक्ष रहे। उनके परिवार में विधवा बुल्लू देवी, पांच पुत्र...

अलीनगर। नरमा-नवानगर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव (90) का निधन शुक्रवार को तुलापट्टी स्थित पैतृक आवास पर हो गया। वे पहली बार सेंट्रल कोऑपरेटिव सोसाइटी के तहत श्यामपुर-असकौल पैक्स से लंबे समय तक पैक्स अध्यक्ष रहे थे। बाद में नरमा नवानगर पैक्स में 2008 से 2018 ई. तक पैक्स अध्यक्ष रहे। वे गंभीर बीमारी की चपेट में चल रहे थे। वे अपने पीछे विधवा बुल्लू देवी एवं पांच पुत्रों, तीन पुत्री व पुत्रवधू सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पहुंचकर पुष्प अर्पित किया। मौके पर पूर्व जिप सदस्य डॉ. मुकेश प्रसाद निराला, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव, पूर्व प्रमुख शकील अहमद, सरपंच श्याम राम, पूर्व सरपंच एमए सारिम, पैक्स अध्यक्ष मिलन यादव, भाजपा नेता मुनींद्र यादव आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।