समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं: डीपीएम
दरभंगा जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के नौवें दिन सभी प्रखंडों में उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। सिंहवाड़ा प्रखंड के हम्मित ग्राम संगठन में डॉ.ऋचा गार्गी ने नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने...

दरभंगा। जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के नौवें दिन आज सभी प्रखंडों में ग्राम संगठन स्तर पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सिंहवाड़ा प्रखंड के सनाहपुर पंचायत अंतर्गत हम्मित ग्राम संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) डॉ.ऋचा गार्गी ने हस्सिा लिया और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाएं अब समाज के हर स्तर पर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे महिला संवाद कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करें,सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं व आकांक्षाओं को खुलकर साझा कर नीति नर्मिाण में अपनी भूमिका सुनश्चिति करें। महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से दरभंगा जिले में महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।