Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDemand for Makhana Board Headquarters in Darbhanga by MP Dr Gopal Ji Thakur

दरभंगा में हो मखाना बोर्ड का मुख्यालय : सांसद

दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री से मखाना बोर्ड का मुख्यालय दरभंगा में खोलने की मांग की। उन्होंने मखाना किसानों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र और उनकी खेती को वैश्विक...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 24 Feb 2025 01:17 AM
share Share
Follow Us on
दरभंगा में हो मखाना बोर्ड का मुख्यालय : सांसद

दरभंगा। सांसद व लोकसभा में भाजपा के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री से मखाना बोर्ड का मुख्यालय दरभंगा में खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड को स्वतंत्र पहचान मिले व इसके लिए अलग से बजट की घोषणा हो। उन्होंने मखाना किसानों के लिए अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र खोलने व इसकी खेती को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर अपने सुझाव दिए। सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि दरभंगा का तीन तिहाई क्षेत्र पानी और बाढ़ से प्राभावित है। इसके सर्वेक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। किसान क्रेडिट कार्ड की राशि को बढ़ाने के बाद अब इसे सुगम तरीके से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। कृषि ऋण की माफी से संबंधित भी कोई व्यवस्था हो।

किसानों को कम दर पर मिले ऋण : डॉ. अशोक

मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि मखाना किसानों का बीमा होना चाहिए। गुड़ी निकालने से लेकर लावा बनाने तक की प्रक्रिया मशीन से होनी चाहिए। मखाना किसानों को अधिकतम पांच प्रतिशत पर ऋण मिले और उसकी वसूली पांच साल के बाद हो। टीवी के माध्यम से मखाना की ब्रांडिंग हो और लोगों को इसके लाभ से अवगत कराया जाए। बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी व जाले के विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने भी विचार रखे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के कुलपति डॉ. पाएस पांडेय ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में आईसीआर के महानिदेशक व उद्यान विभाग के निदेशक समेत कई विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें