Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDarbhanga University Staff Protest Ends Agreement Reached for Implementation

संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

दरभंगा विश्वविद्यालय में 21 अप्रैल से चल रहा शिक्षकेतर कर्मचारियों का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। कर्मचारी संघ ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की और सोमवार से काम पर लौटने का निर्णय लिया। कुलसचिव के...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 27 April 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर  कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 अप्रैल से चल रहा शिक्षकेतर कर्मचारियों का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन शनिवार की शाम समाप्त हो गया। कर्मचारी संघ की ओर से हड़ताल समाप्ति एवं सोमवार से काम पर वापस लौटने की घोषणा कर दी गई है। कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने से विवि प्रशासन को राहत मिली है। हड़ताल के कारण पूरे सप्ताह विवि मुख्यालय के कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार झा एवं सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम कुलसचिव के साथ संघ की वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई। इसमें कर्मचारियों की मांग पर सहमति जताते हुए आश्वस्त किया गया कि सोमवार को कुलपति के स्तर से कार्यान्वयन आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया गया जिस पर कर्मचारी मान गए। संघ के नेताओं ने बताया कि सोमवार से सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस लौटेंगे। अगर वार्ता के अनुरूप कार्यान्वयन आदेश जारी नहीं किया जाता है तो संघ आगे की रणनीति पर विचार करेगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघ विगत चार सालों से वश्विवद्यिालय में आंदोलन कर रहा है। हर बार कर्मियों का आंदोलन शुरू होने पर विवि प्रशासन टालमटोल की नीति अपनाता रहा है। वार्ता कर शीघ्र मांगों की पूर्ति का आश्वासन देकर विवि प्रशासन मौन हो जाता है। दो माह पूर्व भी 24 व 25 फरवरी को कर्मचारियों ने आंदोलन किया तो विवि प्रशासन की ओर से लगभग पांच घंटों तक वार्ता कर लिखित समझौता किया गया, लेकिन आंदोलन समाप्त होते ही समझौता को लागू करने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल सामने नहीं आयी। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने 21 अप्रैल से पुन: आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि विवि प्रशासन से हुए समझौते में डीए के अंतर राशि भुगतान मामले में तय हुआ था कि विवि को राज्य सरकार से वेतन की राशि प्राप्त होने पर वेतन भुगतान के पश्चात शेष राशि से डीए के अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। एसीपी-एमएसीपी के अवशेष धन राशि की गणना कर भुगतान करने पर सहमति बनी थी। सातवें पुनरीक्षित वेतन के एक अप्रैल 2017 से एक मार्च 2019 तक की अंतर राशि का भुगतान राज्य सरकार से वेतन भुगतान संबंधित पत्र प्राप्त होने पर कर दिए जाने की बात हुई थी। एक अप्रैल 2019 से 31 जनवरी 2020 तक के राशि के संबंध में समीक्षा कर भुगतान की प्रक्रिया अपनाने की बात कही गई थी।

वर्दी की आपूर्ति के संबंध में राशि की उपलब्धता के आधार पर नर्णिय लेने पर सहमति बनी थी। अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में कहा गया था कि इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कर्मियों की प्रोन्नति की मांग पर कहा गया था कि प्रक्रिया जारी है। वार्ता के क्रम में तय हुआ था कि तीन वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण किया जाएगा। विवि के कंप्यूटर सेल को यथाशीघ्र चालू करने पर भी सहमति बनी थी। इन समझौतों का क्रियान्वयन होना है। आंदोलन में अध्यक्ष व सचिव के साथ प्रवक्ता डॉ. रव्द्रिर कुमार मश्रि, अभिमन्यु कुमार, सुशील कुमार झा, गोपाल उपाध्याय, रंजित कुमार ठाकुर, राजेश कुमार झा, कुन्दन कुमार भारद्वाज सहित विवि मुख्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें