Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsAnnual Navah Sankirtan Yagya Concludes with Festive Atmosphere in Latha Village
लहटा में नवाह संकीर्तन यज्ञ संपन्न, भजनों पर झूमे लोग
अलीनगर के लहटा गांव में 12 फरवरी से शुरू हुआ वार्षिक नवाह संकीर्तन यज्ञ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। यज्ञ के बाद भक्ति गायन और फाग गीतों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाए गए। कलश विसर्जन शोभायात्रा गाजे-बाजे...
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 24 Feb 2025 02:24 AM

अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के लहटा गांव के डिहबार बाबा स्थान में चल रहे वार्षिक नवाह संकीर्तन यज्ञ का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ। बीते 12 फरवरी से नवाह संकीर्तन यज्ञ शुरू हुआ था। नवाह संकीर्तन यज्ञ की विधिवत समाप्ति के बाद भक्ति गायन के साथ फाग गीतों पर भी जमकर अबीर-गुलाल उड़े। बाद में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश विसर्जन शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए महादेव मंदिर तालाब में विसर्जित की गई। मौके पर मुखिया सतीश चंद्र झा, पंसस संतोष ठाकुर, अशोक मुखिया, पवन तांती, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार, दिलीप दास, बच्चन झा, अजीत झा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।