Hindi Newsबिहार न्यूज़China women hockey team reached Bihar for Asian Championship grand welcome at Gaya airport

बिहार पहुंची चीन की महिला हॉकी टीम, गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत; राजगीर में एशियन चैंपियनशिप 11 से

चीन की महिला हॉकी टीम का गया एयरपोर्ट पर गुरुवार को भारतीय और चाइनीज परंपरा से भव्य स्वागत किया गया। राजगीर में 11 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होना है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, गयाThu, 7 Nov 2024 04:08 PM
share Share
Follow Us on
बिहार पहुंची चीन की महिला हॉकी टीम, गया एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत; राजगीर में एशियन चैंपियनशिप 11 से

बिहार के राजगीर में होने वाले एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए चीन की टीम गुरुवार को गया पहुंची। गया एयरपोर्ट पर चीन की महिला हॉकी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। ड्रैगन डांस, ढोल-नगाड़ों के साथ सभी खिलाड़ियों को किलकारी के बच्चों ने तिलक लगाया। टीम के स्वागत के लिए गया के डीएम डॉ. त्यागराजन और एसएसपी आशीष भारती एयरपोर्ट पहुंचे। एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होगी।

चीन की महिला हॉकी टीम को बोधगया स्थित बोधि रिसोर्ट में ठहराया गया है। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम गया एयरपोर्ट आकर राजगीर पहुंच चुकी है। अन्य देशों की टीमें भी अलग-अलग समय गया पहुंचने वाली हैं। गुरुवार रात जापान की टीम पटना एयरपोर्ट पर उतरकर बोधगया आएगी। वहीं शुक्रवार को दक्षिण कोरिया और मलेशिया की टीम भी पटना एयरपोर्ट उतरेगी। शुक्रवार को थाईलैंड की टीम गया एयरपोर्ट आएगी। भारतीय टीम के अलावा अन्य सभी देशों के खिलाड़ियों के लिए बोधगया के होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप में ये देश हो रहे शामिल

चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और भारत

11 से 16 नवंबर तक खेले जाने वाले मैच-

11 नवंबर:

जापान बनाम कोरिया

चाइना बनाम थाईलैंड

भारत बनाम मलेशिया

12 नवंबर :

थाईलैंड बनाम जापान

चाइना बनाम मलेशिया

भारत बनाम कोरिया

14 नवंबर:

कोरिया बनाम मलेशिया

जापान बनाम चाइना

थाईलैंड बनाम भारत

16 नवंबर:

मलेशिया बनाम जापान

कोरिया बनाम थाईलैंड

भारत बनाम चीन

(13 और 15 नवंबर को कोई मैच नहीं होगा)

अगला लेखऐप पर पढ़ें