Hindi NewsBihar NewsChapra NewsJD U Technical Cell Committee List Released in Chhapra - 90 Officials Appointed

जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ की जंबो जिला कमेटी की सूची जारी

ड़ व अन्य छपरा, एक संवाददाता।सर्किट हाउस में सारण जिला जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला कमेटी की सूची रविवार को जारी की गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSun, 23 Feb 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ की जंबो जिला कमेटी की सूची जारी

छपरा, एक संवाददाता।सर्किट हाउस में सारण जिला जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला कमेटी की सूची रविवार को जारी की गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई जिसमें बीस प्रखंडों के अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव व जिला सचिव समेत नब्बे पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। सूची जारी कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू तकनीकी व श्रम प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह कुशवाहा व संचालन छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने किया ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामना दी और सभी पदाधिकारियो को मजबूती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का संदेश दिया। प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष चांदनी कुशवाहा ने कहा कि आज तकनीकी प्रकोष्ठ की सूची जारी की गयी है। सभी को बधाई प्रेषित किया और जल्द प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित करने की घोषणा की। संतोष कुमार पटेल,जहांगीर आलम मुन्ना, मेराजुद्दीन खान उर्फ गुड्डू खान, जिला पार्षद रत्नेश भास्कर, गुड्डू साहडब्लू सिंह काका, डॉ बीके सिंह ,अजय प्रसाद, सद्दाम हुसैन, विनोद सिंह पटेल, रीता भारती, ईश्वर राम उमेश भारती,अभिनाश कौशिक,भोला सिंह, रमेश चौरसिया, अंकित कुमार सिंह, अजय पटेल अभिनाश राय व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें