Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsWomen s Empowerment Dialogue Initiated in Buxar District by Jeevika

महिलाओं ने वृद्धा पेंशन राशि, मैट्रिक, इंटर व स्नातक प्रोत्साहन राशि को की बढ़ाने की मांग

बक्सर जिले में जीविका द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए ग्राम संगठन स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 18 अप्रैल से 13 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 925 ग्राम संगठनों में 136 संवाद आयोजित...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 26 April 2025 09:38 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं ने वृद्धा पेंशन राशि, मैट्रिक, इंटर व स्नातक प्रोत्साहन राशि को की बढ़ाने की मांग

बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जीविका द्वारा जिले में ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए महिला सशक्तिकरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से बीते 18 अप्रैल से आगामी 13 जून तक जीविका के सभी 925 ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में शनिवार तक कुल 136 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नावानगर प्रखंड के बेलाव पंचायत के ग्राम धुनसारी की महिलाओं और युवाओं ने मांग की है कि वृद्धा पेंशन राशि, मैट्रिक प्रोत्साहन राशि, इंटर प्रोत्साहन राशि व स्नातक प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया जाए। जिससे आगे की शिक्षा पूरी करने में मदद प्राप्त होगा। ज़िले के 8 प्रखंडों में कुल 16 ग्राम संगठनों में प्रतिदिन दो पालियों में महिला संवाद कार्यक्रम सुबह 9 से शाम 3 बजे तक संवाद रथ द्वारा आयोजन किया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 3500 से 4000 महिलाएं इन कार्यक्रमों में उपस्थित हो रही हैं। इधर, भीषण गर्मी को देखते हुए उपस्थित महिलाओं के लिए पानी व ग्लूकोस की भी व्यवस्था की गई। दीदियों ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति में बदलाव ला रही हैं। कार्यक्रम में जागरूकता रथ से वीडियो-ऑडियो युक्त एलईडी स्क्रीन के जरिए सरकारी योजनाओं का प्रसार ग्राम स्तर पर जागरूक किया जा रहा है। इसमें महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण, नशामुक्ति अभियान, बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, कन्या उत्थान योजना, जीविका, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना, अक्षर आंचल योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, बिहार राज्य महिला सशक्तिकरण नीति 2015, राजकीय साबित्री बाई फुले बालिका छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक जैसी विभिन्न योजनाओं से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लाभान्वित महिलाओं व बालिकाओं से अनुभव प्राप्त किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें