Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsJan Suraj Party Meeting Focuses on Organizational Strengthening in Buxar

जन सुराज पार्टी की अनुमंडल समिति की गई विस्तारित

जन सुराज पार्टी की बैठक शुक्रवार को एकजुटता नगर में हुई। बैठक में जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन और अन्य पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और नए पदाधिकारियों की घोषणा पर चर्चा की। बैठक का उद्देश्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 21 Feb 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
जन सुराज पार्टी की अनुमंडल समिति की गई विस्तारित

एकजुटता नगर स्थित एक सभागार में शुक्रवार को जन सुराज पार्टी की हुई बैठक बैठक में बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से जुटे थे पार्टी नेता फोटो संख्या-18, कैप्सन- शुक्रवार को जन सुराज पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्द्धन। बक्सर, निज प्रतिनिधि। नगर के एक सभागार में शुक्रवार को जन सुराज पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन, जिलाध्यक्ष जयराम सिंह कुशवाहा, जिला महिलाध्यक्ष अंशु कुमारी, संगठन महासचिव अरविंद पांडेय, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रेखा कुशवाहा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनजी पांडेय, बजरंगी मिश्रा, अनुमंडल महासचिव रवि भूषण पासवान, कार्यालय प्रभारी विजय पाठक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बक्सर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में संगठन को विस्तार देना और नए पदाधिकारियों की घोषणा करना था, ताकि जन सुराज पार्टी के विचार और नीतियां को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा सके। संगठनात्मक मजबूती को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से बक्सर प्रखंड समिति के अध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष कविता देवी, महासचिव संजय कुमार सिंह, किसान अध्यक्ष राजकुमार चौहान, चौसा प्रखंड समिति अध्यक्ष विवेक कुमार चौबे, महिला अध्यक्ष ममता देवी, महासचिव जगदंबा वैद, किसान अध्यक्ष सुनील कुमार चौबे, राजपुर प्रखंड समिति अध्यक्ष हबीश मीर, महिला अध्यक्ष निशा देवी, महासचिव दीपक राम, किसान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, इटाढ़ी प्रखंड समिति अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी, महासचिव सर्वेश कुमार पाठक व किसान अध्यक्ष सुरेमन राय को चयनित किया गया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसंपर्क अभियान को तेज करें, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी के विचारों से जुड़ सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें