Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsGrand Shiva Wedding Festival Organized in Buxar on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर विश्वामित्र सेना करेगा भव्य महोत्सव

महाशिवरात्रि के अवसर पर बक्सर के शांति नगर सेवा बस्ती में भव्य शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विश्वामित्र सेना की महिला विंग ने शोभायात्रा निकाली, जिसमें श्रद्धालुओं का जोश देखने को मिला।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरMon, 24 Feb 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि पर विश्वामित्र सेना करेगा भव्य महोत्सव

पेज चार के लिए ----------- बक्सर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शांति नगर सेवा बस्ती में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के मार्गदर्शन में भव्य शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वामित्र सेना महिला विंग की अध्यक्ष रूबी देवी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। जिसने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों का जोश और शिव भक्ति का जज़्बा देखने लायक था। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और शिव विवाह को भव्यता प्रदान की। महाशिवरात्रि पर महिला विंग विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगा। जिसमें भक्ति गीत, शिव वंदना और अन्य चीजें शामिल हैं। यह आयोजन पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का संचार कर रहा है। शिवरात्रि से पहले ही शांतिनगर की गलियों में शिव आराधना की गूंज सुनाई देने लगी हैं और भक्तों की आस्था ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व को रेखांकित कर रहा है, बल्कि स्थानीय समुदाय को एक साथ जोड़ने का कार्य भी करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें