Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsGenerous Doctor Facilitates Wedding for Poor Girl in Buxar

डॉक्टर मेजर पीके पाण्डेय ने गरीब लड़की की कराई शादी

बक्सर में, आईईएसएम हेल्थ केयर के अध्यक्ष डॉक्टर मेजर पीके पाण्डेय ने एक गरीब लड़की की शादी कराई। शादी कोपवा के काली माता मंदिर में हुई, जहाँ दूल्हा गोलू मिश्रा और दुल्हन कुमारी अम्बा बने। डॉक्टर ने 50...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरWed, 19 Feb 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
डॉक्टर मेजर पीके पाण्डेय ने गरीब लड़की की कराई शादी

बक्सर। आईईएसएम हेल्थ केयर शाहाबाद जोन के अध्यक्ष सहह मां मुंडेश्वरी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मेजर पीके पाण्डेय ने एक गरीब लड़की की शादी कराई। शादी समारोह कोपवा केकाली माता मंदिर में किया गया। जिसमें पसउर गांव के दूल्हा गोलू मिश्रा, पिता परशुराम मिश्रा एवं कंजिया गांव की दुल्हन कुमारी अम्बा, पिता आलोक कुमार मिश्रा विवाह अुआ। डॉक्टर पाण्डेय ने 50 हजार रुपये का सामान जिसमें पलंग, ड्रेसिंग, बड़ा बॉक्स , गद्दा, बेडसीट, तकिया, मच्छरदानी, बर्तन ड्राम सेट, कुकर, आभूषण के रूप में नथियां और पायल दिया गया। डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय ने भी आर्थिक मदद की। सैनिक बब्लू पाण्डेय ने डाइनिंग टेबल और कुर्सियां दी। सैनिक के पुत्र आनंद ओझा ने आलमीरा, समाजसेवी सुनील ने दुल्हन की साड़ी और चादर दी। दोनों पक्ष के लोगों ने डाक्टर साहब और पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर डॉक्टर सेतु सिंह, आईईएसएम के जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे, डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष कमलेश्वर राय , संयोजक रामनाथ सिंह, धनंजय दुबे, अस्पताल के मैनेजर संतोष कुमार चौबे उर्फ भोला चौबे, रविंदर तिवारी, राहुल कुमार पांडेय इत्यादि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें