दुष्कर्म के प्रयास में दोषी पिता को सात साल की जेल
बक्सर में एक पिता को अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के लिए सात साल की सजा सुनाई गई। विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया। पीड़िता ने न्यायालय में अपने पिता के खिलाफ...

पेज तीन के लिए ----------- फैसला कोर्ट ने सुनवाई के बाद दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया पीड़ित मुआवजा निधि से सात लाख रुपये को देने का आदेश बक्सर, विधि संवाददाता। पाक्सो के विशेष न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा के न्यायालय ने पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोपित पिता को सात साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ दो लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है विशेष लोकअभियोजक सुरेश सिंह ने बताया कि 20 जून 2023 की रात पीड़िता अपने कमरे में सो रही थी तभी, उसका पिता धर्मेंद्रनाथ पासवान कमरे में जाकर छेड़खानी कर बलात्कार का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने जब विरोध कर शोर मचाया तो आरोपित गाली देते हुए मारने लगा। मां बचाने के लिए गई तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। सुनवाई के क्रम में पीड़िता ने न्यायालय में उपस्थित होकर पिता के दुष्कर्म के प्रयास को लेकर गवाही दी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पॉक्सो के विशेष न्यायधीश ने पिता को दोषी पाते हुये उक्त सजा सुनाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।